'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का आगाज़, सीएम की बैठक में शामिल हुए एसपी डॉ. गुरकरण सिंह

'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का आगाज़, सीएम की बैठक में शामिल हुए एसपी डॉ. गुरकरण सिंह 

रीवा - मध्य प्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के पहले दिन रीवा पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. गुरकरण सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाकर एक नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

रीवा में चलेगा वृहद जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन में रीवा पुलिस इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:

  • संवाद कार्यक्रम: स्कूल, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से सीधा संवाद।

  • जनसंपर्क: ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना।

  • सामुदायिक भागीदारी: युवाओं और आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर नशामुक्त समाज का संकल्प दिलाना।

रीवा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और अपने आस-पास के वातावरण को नशामुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post