गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने आगे आएं गौ प्रेमी: वैभव केसरवानी

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने आगे आएं गौ प्रेमी: वैभव केसरवानी

रीवा/डभौरा - सनातन संस्कृति, वसुंधरा और गौ-गंगा-गायत्री के उपासकों के मार्गदर्शन में रीवा जिले सहित डभौरा तरहार क्षेत्र में इन दिनों 'गौ आवाहन अभियान' जोर-शोर से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की प्रधान संरक्षक आदि शक्ति मां सुरभि एवं नंदी बाबा नीलमणि वृषभदेव की अगुवाई में इस पुनीत कार्य को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत समर्पित गौ सेवक व गौ पुत्र वैभव कुमार केसरवानी लगातार कई दिनों से घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वे जनमानस को गौ सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ 'गौ आवाहन' पत्र पर हस्ताक्षर करवाने का अभियान चला रहे हैं। वैभव केसरवानी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनने और अपना अमूल्य सहयोग देने की अपील की है।

गौ सेवक वैभव केसरवानी बिना किसी स्वार्थ के, पूरी निष्ठा के साथ इस मुहिम में जुटे हैं। उनका कहना है कि समाज और देश के माथे से गौ माता की हत्या के कलंक को हमेशा के लिए मिटाना बेहद जरूरी है। इसके लिए समाज के हर वर्ग और हर गौ प्रेमी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा।

उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा:

"जब तक हमारी गौ माता और नंदी बाबा को न्याय नहीं मिल जाता और उन्हें राष्ट्रमाता का सम्मान प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक हमारा यह जमीनी संघर्ष और आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। गौ माता राष्ट्र माता हैं और उनकी रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।"

इस अभियान को डभौरा तरहार के स्थानीय निवासियों और सनातन धर्मियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post