मंच पर सरेआम छलक पड़े ताकतवर पूर्व गृह मंत्री के आंसू! दतिया में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा

मंच पर सरेआम छलक पड़े ताकतवर पूर्व गृह मंत्री के आंसू! दतिया में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा

भोपाल/दतिया - मध्य प्रदेश की राजनीति से एक बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने आंसू नहीं रोक पाए। मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पहुंचे नरोत्तम मिश्रा जैसे ही अपनी कुर्सी पर बैठे, वे अचानक बेहद भावुक हो गए। इस दौरान उन्हें रुमाल से अपने आंसू पोंछते और खुद को संभालने के लिए पानी पीते हुए देखा गया।

टिकट कटने का दर्द आया सामने!

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट से उपचुनाव में टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा न जताते हुए आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में मध्य प्रदेश के सबसे कद्दावर और ताकतवर मंत्रियों में गिने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना राजनीतिक हलकों में पहले ही बड़ी हलचल का विषय बना हुआ था, और अब मंच पर उनका यह दर्द सरेआम आंसुओं के रूप में छलक पड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post