भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजा अगस्त क्रांति मंच, बैरिकेडिंग पर भड़के कुंज बिहारी तिवारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजा अगस्त क्रांति मंच, बैरिकेडिंग पर भड़के कुंज बिहारी तिवारी 

मऊगंज - भ्रष्टाचार और लचर कानून-व्यवस्था के खिलाफ अगस्त क्रांति मंच ने मऊगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और भ्रष्टाचार से पीड़ित नागरिकों ने विभिन्न विभागों में व्याप्त अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर मऊगंज के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को लेकर कुंज बिहारी तिवारी जमकर भड़के और उन्होंने प्रशासनिक रवैये पर तीखी नाराजगी जताई।

"हर अपराध का बाप है भ्रष्टाचार" ज्ञापन सौंपने के दौरान बैरिकेडिंग देखकर नाराज हुए कुंज बिहारी तिवारी ने कहा, "आखिर प्रशासन को जनता की आवाज से इतना डर क्यों है? यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को रोका जाएगा तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि हर अपराध का बाप भ्रष्टाचार है, और यदि भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो विकास अपने आप होने लगेगा।

मंच की प्रमुख मांगें और मुद्दे:

  • मुआवजे की मांग: NEET पेपर लीक प्रकरण से जुड़ी पीड़ित छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए।

  • गौवंश का सत्यापन: गौशालाओं में दर्ज गौवंश और सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के आंकड़ों का निष्पक्ष सत्यापन हो।

  • करोड़ों की टैक्स चोरी: जनपद पंचायत नईगढ़ी में करीब ₹650 करोड़ रुपये की जीएसटी (GST) एवं रॉयल्टी चोरी के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

  • अन्य जांचें: शिक्षा, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, कथित फर्जी वेंडर, लालजी खरे व एकता खरे की गुमशुदगी और लैब परिचारक पंकज श्रीवास्तव की नियुक्ति से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो।

प्रशासन को अल्टीमेटम: 9 अगस्त से आमरण अनशन कुंज बिहारी तिवारी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 जुलाई तक इन सभी गंभीर मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो 1 अगस्त से 8 अगस्त तक "जनता की अदालत" लगाई जाएगी। इसके बाद भी यदि सुनवाई नहीं हुई तो 9 अगस्त से मऊगंज कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित: इस बड़े प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान संजू पांडेय, प्रियेश पांडेय, दिलीप तिवारी, अशोक द्विवेदी, पन्नालाल तिवारी, रविलाल कोल, हिंछलाल तिवारी, रामलखन गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुशवाह, रोहित पांडेय, रुद्र पांडेय, हर्ष सिंह सेंगर, अमित तिवारी, व्यंकटेश तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, डॉक्टर कोट तथा विनोद शुक्ला सहित भारी संख्या में मंच के कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post