![]() |
| दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 व्यय प्रेक्षक ने अकाउंट, वीवीटी एवं एसएसटी टीमों का किया निरीक्षण किया |
दतिया - दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री विशल मलानी ने बुधवार को चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अकाउंट टीम, वीवीटी टीम सहित अन्य संबंधित टीमों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक ने जोहरिया चेक पोस्ट पर तैनात एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनाव संबंधी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी टीमों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
