| दमोह; अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस पर बांसा तारखेड़ा में निकली साइकिल रैली |
दमोह - अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर 'मेरा युवा भारत दमोह के मार्गदर्शन में ग्राम बांसा तारखेड़ा में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और किफायती परिवहन के प्रति जितेंद्र सिंह राजपूत बांसातारखेड़ा नेहरू युवक मंडल ने जानकारी दी।हरप्रसाद पाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने बढ़ाया उत्साह ,कार्यक्रम का शुभारंभ बेहद गौरवमयी रहा। ग्राम के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री हरप्रसाद पाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रैली को हरी झंडी दिखाई और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए रवाना किया। साइकिल रैली गांव के विभिन्न मुख्य मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। युवाओं ने मुख्य रूप से स्वास्थ्य और फिटनेस, साइकिल चलाना संपूर्ण शरीर के व्यायाम और शारीरिक फिटनेस के लिए सबसे सर्वोत्तम और सरल माध्यम है।पर्यावरण संरक्षण साइकिल पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है, जो हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करती है।सस्ता और सुलभ परिवहन ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल सबसे सस्ता, सुलभ और आर्थिक बचत कराने वाला परिवहन का साधन है।इस सफल आयोजन में संस्था के प्रमुख सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान मुख्य रूप से अतुल ठाकुर, गौरव पाल, जसवंत पाल, कपिल ठाकुर, नितेश राजपूत और गणेश चक्रवर्ती एवं कार्यक्रम समन्वयक मिशन जन जागृति युवा मंडल के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग बढ़ाएंगे एवं दूसरे लोगो को भी साईकल चलाने हेतु प्रेरित करेंगे।