![]() |
| गुना; कुशमोदा के हनुमान मंदिर में निःशुल्क योग कक्षा शुरू |
गुना - योग गुरु स्वामी रामदेव के करो योग रहो निरोग अभियान के अंतर्गत कुशमोदा में सोयाबीन फेक्ट्री के पास मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर कुसमोदा मैं गुरुवार से भारत स्वाभिमान के बैनर तले निःशुल्क योग कक्षा शुरू हो गई है, इस योग कक्षा में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक कई योग साधक शामिल हो रहे हैं । स्थानीय पार्षद वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती अजबबाई बहादुर सिंह लोधा, मंदिर के पुजारी गुरुजी पंडित सुरेश कुमार शर्मा ने दिए प्रज्ज्वलित कर योग कक्षा का शुभारंभ किया । भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डॉक्टर एमके विश्वास,जिला संपर्क प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव,महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ,गुना नगर तहसील प्रभारी धनीराम ग्वाल,गुना ग्रामीण तहसील प्रभारी जगदीश शर्मा, योग शिक्षक हरि प्रसाद शर्मा एवं योग शिक्षक मोनू ओझा, बीरेंद्र मीना, चन्द्र मोहन ओझा,योग साधक सौरभ शर्मा, बहादुर सिंह लोधा, संजीव धाकड़,के अलावा अन्य कई योग साधक शामिल हुए। कई लोग साधकों ने स्वस्थ रहने के लिए योग कक्षा में शामिल होकर योग प्राणायाम किया । विकास नगर, कुसमोदा,औद्योगिक क्षेत्र कुसमोदा,बरवटपुरा, नगाड़ा कॉलोनी एवं आसपास के नागरिक गण निशुल्क योग कक्षा में शामिल होकर लाभ ले सकते हैं ।
