| दमोह; एकलव्य विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम |
दमोह - एकलव्य विश्वविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस इकाई एवं पृथ्वी संगठन क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एकलव्य सभागार में किया गया। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति पूजा मलैया, रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन जैन द्वारा अपने उद्बोधन में पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और वृक्षारोपण के बाद उनकी सतत देखभाल पर जोर देते हुए सभी विद्यार्थियों से इस पुण्य कार्य को दायित्व समझकर निभाने की अपील की। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि हम अपने आस पास ही देख सकते हैं कि जहाँ वृक्ष अधिक हैं वहाँ का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, फिर भी हम और हमारा समाज जागरूक नहीं हो रहा। अब इस अभियान में सभी युवाओं को पहले से अधिक मजबूती से आगे आना होगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. शैलेन्द्र जैन ने पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न कारणों और बचाव की बात करते हुए एक नवीन प्रदूषण- प्रकाश प्रदूषण की बात उदाहरण सहित रखते हुए कहा जहाँ विद्युत प्रकाश अधिक रहता वहाँ फसल भी नहीं उगती। प्रकाश से भी प्रदूषण होता है भले हम अनभिज्ञ हों।
अधिष्ठाता अकादमिक डाॅ. शमा जे.पी. खानम ने नदी नालों के किनारे हो रहे कचरा डम्पिंग को बहुत हानिकारक बताते हुए कहा कि जहाँ लोग शुद्ध हवा और गर्मी से राहत के लिए कुछ समय बैठकर व्यतीत करते थे, वहाँ प्लास्टिक कचरे की भरमार देख मन दु:खी होता है । लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि आज के दिन हम संकल्प ले कि पर्यावरण संरक्षण में हम अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर कैडेट जागेश्वर अहिरवार, आनन्द कुर्मी,भूमि, मिली तथा अजय पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कुछ स्वयं सेवक पर्यावरण दिवस के पोस्टर लेकर भी आए, कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम के अन्त में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ.स्वर्ण कौर, डॉ. सुमित नारायण जहरोलिया, डॉ. रागिनी भार्गव, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ.अक्षय कुमार, डॉ. रामदीन कुमार, सुश्री प्रीति तिवारी, सचिन शर्मा, मंजुल जैन, सुश्री रूपा अहिरवाल साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सन्दीप तिवारी एवं आभार डाॅ. रागिनी भार्गव ने किया।