भिंड पहुंचे अपैक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, यदुवंशी संगठन ने किया जोरदार स्वागत

भिंड पहुंचे अपैक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, यदुवंशी संगठन ने किया जोरदार स्वागत

भिण्ड - म.प्र. राज्य सहकारी बैंक भोपाल के प्रशासक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) महेन्द्र सिंह यादव आज भिण्ड दोरा पर थे बैंक प्रशासक के भिण्ड पहुँचने पर यादव समाज यदुवंशी संगठन के द्वारा बड़े ही धूम धाम से फूल मालाओ के साथ स्वागत किया गया साथ ही प्रशासक का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया उसके बाद प्रशासक ने  प्रवास के दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सभागार में बैंक के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित की ली बैठक में सहकारिता गतिविधियों, ऋण वितरण, वसूली, सदस्यता महा अभियान एवं किसान हितैषी, योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रशासक श्री यादव ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर खाद की उपलब्धता हो। यादव द्वारा ईधन बचाओ, ऊर्जा बचाओ संदेश का उल्लेख किया गया एवं खाद गोदामों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किसानों को सरकार की हर योजना का लाभ मिले, इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने शाखा प्रबंधकों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए शाखा व समितियों की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शाखा प्रबंधकों से समितियों में भ्रमण कर नवीन सदस्य बनाने के विशेष निर्देश दिए और कहा फील्ड में जाकर किसानों से मिलें व किसान हितैषी योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत करायें।बैठक के उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत श्री यादव द्वारा बैंक की शाखा मेहगांव में वृक्षारोपण किया गया एवं समस्त अधिकारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भिण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहुल पवार, वरिष्ठ अधिकारीगण, शाखा प्रबंधक एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post