दमोह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दमोह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दमोह - देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत दमोह सागर स्टेट हाईवे पर सरदार पटेल ओवर ब्रिज के पास 12 लाख रुपए की स्मैक  पाउडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मंगलवार दोपहर एसपी आनंद कलादगी के द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया गया।  दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  एसपी ने बताया कि सोमवार रात सागर नाका पुलिस को सूचना मिली थी की दमोह सागर मार्ग पर सरदार पटेल ओवर ब्रिज के समीप दो युवक स्मैक पाउडर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा तो उनके पास 120 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया।  पकड़े गए आरोपियों में राजू उर्फ राजेंद्र पिता  बृजलाल मिश्रा 51 निवासी सिविल वार्ड एक शोभानगर और दूसरा आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव 32 निवासी थाना गोपालगंज जिला सागर।  यह दोनों आरोपी स्मैक पाउडर को बेचने की फिराक में ओवरब्रिज के समीप घूम रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद इस पाउडर को बरामद किया गया है।  पाउडर की कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है।  दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर  2 दिन की डिमांड पर लिया गया है।  अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह नशीला पाउडर कहां से लेकर आए थे और किसे यह पाउडर बेचना था।  पूछताछ में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे उसके बाद अन्य लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। खुलासे के दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी  एचआर पांडे, देहात थाना टीआई अमित गौतम, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी की मौजूदगी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post