![]() |
| भिण्ड; मिट्टी माफियाओं पर चला बुलडोजर वाला एक्शन!” SDM ने मौके पर पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर |
भिण्ड - जिले में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अखिलेश शर्मा ने ग्राम जवासा में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को मौके से जब्त कर लिया। दोनों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सौंप दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से मिट्टी के अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
एसडीएम अखिलेश शर्मा ने स्पष्ट कहा कि शासन-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब्त वाहनों पर माइनिंग विभाग द्वारा जांच, जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या मिट्टी उत्खनन की गतिविधियां दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन और संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन से न केवल पर्यावरण और पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचता है, बल्कि कृषि भूमि और जल स्रोतों पर भी गंभीर असर पड़ता है। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध खनन गतिविधियों के बीच प्रशासन की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और सख्ती के संकेत मानी जा रही है।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- क्या प्रशासन यह बताएगा कि ग्राम जवासा क्षेत्र में अवैध उत्खनन कब से चल रहा था और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- क्या केवल मशीनें जब्त करना पर्याप्त है, या अवैध खनन से जुड़े असली सरगनाओं और संरक्षण देने वालों पर भी एफआईआर दर्ज होगी?
- जिले में अवैध मिट्टी और रेत उत्खनन रोकने के लिए क्या कोई स्थायी मॉनिटरिंग सिस्टम या रात में विशेष अभियान चलाया जा रहा है?
