महासमुंद; सुपुर्दनामे की आड़ में LPG ‘गैस घोटाला’ का खेल: 1.5 करोड़ की गैस गायब Aajtak24 News

महासमुंद; सुपुर्दनामे की आड़ में LPG ‘गैस घोटाला’ का खेल: 1.5 करोड़ की गैस गायब Aajtak24 News

महासमुंद - जिले में सुपुर्दनामे पर रखे गए एलपीजी गैस कैप्सूलों से बड़े पैमाने पर गैस गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि लगभग 90 से 100 मीट्रिक टन LPG गैस, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, संदिग्ध परिस्थितियों में खाली कर दी गई। यह मामला थाना सिंघोड़ा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पहले जप्त किए गए 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रक सुरक्षित रखरखाव के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द किए गए थे। आरोप है कि सुपुर्दनामे की अवधि के दौरान 31 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच धीरे-धीरे सभी कैप्सूल खाली कर दिए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि GPS ट्रैकिंग और रिकॉर्ड्स के आधार पर हर गतिविधि की निगरानी में अनियमितताएं मिलीं। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि यह कार्य मालिकों और मैनेजमेंट के निर्देश पर किया गया। दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल माह में कंपनी ने लगभग 47 टन गैस की खरीद दिखाई, जबकि रिकॉर्ड में 107 टन की बिक्री दर्ज की गई, जिससे बड़े पैमाने पर कालाबाजारी और गबन का संदेह मजबूत हुआ है।

जांच में यह भी पाया गया कि सुपुर्दनामे के बाद कैप्सूल का सही वजन तुरंत नहीं कराया गया, जिसका फायदा उठाकर गैस को धीरे-धीरे अन्य टैंकों और वाहनों में ट्रांसफर किया गया। बाद में कई कच्चे बिल और अवैध बिक्री के रिकॉर्ड भी सामने आए। वहीं रायपुर की कुछ एजेंसियों पर भी इस अवैध गैस खपत में सहयोग करने का संदेह जताया गया है, जिनकी भूमिका की जांच जारी है। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कई दस्तावेज, वाहन, कंप्यूटर सिस्टम और रजिस्टर जब्त किए गए हैं।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल

  1. सुपुर्दनामे के बाद 8 दिन तक बिना वेटिंग और निगरानी के इतने बड़े कैप्सूल कैसे खुले रह गए—यह प्रशासनिक चूक है या सिस्टम की मिलीभगत?
  2. GPS और ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद होने के बावजूद 100 टन गैस की निकासी ‘अनडिटेक्टेड’ कैसे रही, क्या मॉनिटरिंग सिस्टम फेल हुआ या फेल कराया गया?
  3. क्या इस पूरे प्रकरण में केवल प्लांट स्तर के लोग आरोपी हैं या सप्लाई चेन में मौजूद एजेंसियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी?


Post a Comment

Previous Post Next Post