दंतेवाड़ा; खोया फोन नहीं, लौटाई गई मुस्कान: दंतेवाड़ा पुलिस ने 141 मोबाइल लौटाकर 31 लाख की ‘डिजिटल राहत’ दी Aajtak24 News

खोया फोन नहीं, लौटाई गई मुस्कान: दंतेवाड़ा पुलिस ने 141 मोबाइल लौटाकर 31 लाख की ‘डिजिटल राहत’ दी Aajtak24 News

दंतेवाड़ा - पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाने का विशेष अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत कुल 141 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये है, उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन और सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के निर्देशन में चलाया गया।

पुलिस के अनुसार ये मोबाइल उत्तर प्रदेश, जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव जैसे विभिन्न राज्यों और जिलों से बरामद किए गए। सभी मोबाइलों को CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैक कर खोजा गया। इस अवसर पर “इया आपलो सामान निया” कार्यक्रम के तहत मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता अभियान तेज किया है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया गया है, साथ ही 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन और ईमेल cybercrime@gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। पुलिस ने “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नामक व्हाट्सऐप चैनल भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से रोजाना साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की जाएगी।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल

  1. क्या CEIR पोर्टल के बावजूद मोबाइल चोरी/गुम होने की घटनाएं लगातार क्यों बढ़ रही हैं—क्या रोकथाम प्रणाली उतनी प्रभावी नहीं है?
  2. बरामद मोबाइल कितने समय में ट्रैक हुए और क्या सभी मामलों में जांच की औसत अवधि तय है या यह केस-टू-केस निर्भर है?
  3. क्या साइबर अपराध रोकने के लिए सिर्फ हेल्पलाइन और जागरूकता पर्याप्त है, या जिले में तकनीकी इन्फ्रास्ट्रक्चर और निगरानी सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है?

Post a Comment

Previous Post Next Post