सीहोर; एनडीए सरकार संविधान और दलित-आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध -लाल सिंह आर्य

सीहोर; एनडीए सरकार संविधान और दलित-आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध -लाल सिंह आर्य

सीहोर - भोपाल से उज्जैन जाते समय इछावर बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, भोपाल संभाग प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी गणपत लाल डाबी का  हरीश कौशल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ शॉल श्रीफल भेट कर स्वागत किया एवं मोर्चा की गतिविधियों  से अवगत कराया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि एनडीए सरकार संविधान और दलित-आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हर वर्ग समाज की अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायें और बूथ स्तर तक जनसम्पर्क अभियान चलाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें।  इस मौके पर कैलाश बागन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, शरण वाल्मीकि  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, सेवा यादव, मनोज भारती, लक्की कौशल, प्रमोद कौशल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post