| सीहोर माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित: योगेश राठी सर्वसम्मति से अध्यक्ष और महेश हुरकट बने सचिव |
सीहोर - माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा साधारण सभा की बैठक आयोजित कर आगामी तीन वर्षों के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पद पर योगेश राठी सर्व सम्मति से चुने गए। अन्य पदों पर सम्माननीय पदाधिकारी सचिव महेश हुरकट, उपाध्यक्ष एवं भवन व्यवस्थापक पद पर सत्यनारायण हुरकट ,सहसचिव लोकेश राठी , सांस्कृतिक सचिव अभिषेक कासट, कोषाध्यक्ष पर्व साबू, मीडिया प्रभारी अमित कुइयां एवं भवन सह व्यवस्थापक के लिये अंकित गट्टानी मनोनीत किये गये।
कार्यकारणी सदस्य डॉ. एस.आर. गट्टानी, गिरधर गोपाल कुईया, कमल झवर, अशोक बियानी, किशोर सोडानी, सुशील मंत्री, सुरेश साबू, रमेश मूंदड़ा, द्वारका चांडक, वल्लभ बियाणी, विजय चांडक, सुमित झंवर, रवि धूत, मनोज झवर, पंकज काबरा, पंकज तोषनीवाल, शरद बाहेती, भारत मंत्री, विपुल चांडक, राकेश मोहता, शैलेश राठी मनोनीत किये गये।
माहेश्वरी समाज के संरक्षक शांति लाल साबू, डॉ. सुरेश झवर, अशोक सोडानी एवं समाज के सम्मानित सदस्य मनोहर झवर, राधेश्याम मंत्री, पुरुषोत्तम कुइया, जिला अध्यक्ष पंकज झंवर, राकेश बांगड़, समाज की महिला मंडल जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता सोडानी, महिला मंडल स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता राठी, श्रीमती प्रतिभा झवर, श्रीमती सत्य भामा मंत्री एवं समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारणी गठन को बधाई दी है।