सलमान खान की 'मातृभूमि' का पहला रिव्यू आउट:सूरज बड़जात्या, डेविड धवन समेत जुटे बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स

सलमान खान की 'मातृभूमि' का पहला रिव्यू आउट:सूरज बड़जात्या, डेविड धवन समेत जुटे बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले भाईजान ने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर्स के लिए इस मूवी की एक प्राइवेट स्पेशल स्क्रीनिंग (रफ कट) रखी थी। इस खास स्क्रीनिंग में शामिल हुए मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका पहला और बेहद सकारात्मक रिव्यू साझा किया है।

इंडस्ट्री के दिग्गजों का लगा मेला सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर इस स्क्रीनिंग की एक ग्रुप फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान के साथ बॉलीवुड के कई बड़े फिल्ममेकर्स जैसे सूरज बड़जात्या, डेविड धवन, कबीर खान, रूमी जाफरी, रितेश देशमुख, सिद्धार्थ रॉय कपूर और खुद फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान ऑल-ब्लैक लुक में तो वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

कैसी है सलमान खान की 'मातृभूमि'? फिल्म की कहानी का खुलासा करते हुए सुभाष घई ने लिखा, "फूड स्क्वायर पर अपने पसंदीदा डायरेक्टर्स को एक साथ देखना बेहद खूबसूरत था। हम सब यहां सलमान खान स्टारर और अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'मातृभूमि' का रफ कट देखने जुटे थे। यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की एक बेहद दिल छू लेने वाली कहानी है, जो अपने देश और परिवारों के प्रति उनकी गहरी भावनाओं को बखूबी दिखाती है। फिल्म का मुख्य थीम आपसी शांति और सम्मान पर आधारित है।"

बदला गया नाम, रिलीज डेट का इंतजार आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी रिलीज को अस्थायी रूप से टाल दिया गया है। सुभाष घई के इस शानदार रिव्यू के बाद अब फैंस को भाईजान की इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post