गौरेला-पेंड्रा; त्योहार से पहले प्रशासन का संदेश—खुशियां मनाइए, लेकिन माहौल नहीं बिगड़ने दीजिए

गौरेला-पेंड्रा; त्योहार से पहले प्रशासन का संदेश—खुशियां मनाइए, लेकिन माहौल नहीं बिगड़ने दीजिए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही - आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) सहित विभिन्न पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अरपा सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं और त्योहारों के दौरान आवश्यक समन्वय को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व और त्योहार सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामुदायिक विश्वास को मजबूत करने का अवसर होते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।बैठक में आमजन से यह भी आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और प्रशासन को सहयोग दें ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

1. शांति समिति की बैठक के बाद कौन-कौन से ठोस निर्णय लागू किए जाएंगे और उनकी निगरानी कौन करेगा?

2. त्योहार के दौरान यातायात और नागरिक सुविधाओं को लेकर क्या कोई अलग कंट्रोल रूम या शिकायत व्यवस्था बनाई जाएगी?

3. पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर इस बार कौन-सी अतिरिक्त तैयारी या सुधार किए गए हैं जिससे व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी रहें?

Post a Comment

Previous Post Next Post