ओरछा की ऐतिहासिक धरती पर गूंजेगा 'जागो बुंदेलखंड' का नारा: आज 'यदु विलास पैलेस' में मनेगी वीर आल्हा-ऊदल की भव्य जयंती

ओरछा की ऐतिहासिक धरती पर गूंजेगा 'जागो बुंदेलखंड' का नारा: आज 'यदु विलास पैलेस' में मनेगी वीर आल्हा-ऊदल की भव्य जयंती

निवाड़ी/ओरछा - शौर्य, स्वाभिमान और अद्वितीय बलिदान के प्रतीक, बुंदेलखंड की आन-बान-शान वीर आल्हा और ऊदल की जयंती इस बार बेहद ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाई जा रही है। 'सर्वजन सुखाय पार्टी' के तत्वाधान में धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आज एक विशाल "वीर आल्हा-ऊदल जयंती समारोह" का आयोजन किया जा रहा है।

सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उमेश यादव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड के इस गौरवमयी उत्सव की शुरुआत आज, यानी सोमवार 25 मई 2026 को शाम ठीक 4:00 बजे से होगी। इस भव्य आयोजन के लिए ओरछा तिगैला स्थित 'यदु विलास पैलेस' को विशेष रूप से चुना गया है, जहां बुंदेलखंड के वीरों के ऐतिहासिक बलिदान को नमन किया जाएगा।

'जागो बुंदेलखंड' के नारे के साथ जुटेंगे अंचलवासी

इस कार्यक्रम के माध्यम से सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उमेश यादव द्वारा "जागो बुंदेलखंड" का नारा बुलंद किया गया है, जिसका मकसद क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करना है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व शिव प्रसाद यादव सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से समस्त बुंदेलखंड वासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता को इस पावन व गौरवशाली अवसर पर सप्रेम और सादर आमंत्रित किया गया है।

पूरे बुंदेलखंड रीजन में भारी उत्साह

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर न केवल निवाड़ी, बल्कि पूरे बुंदेलखंड अंचल में भारी उत्साह और उत्सुकता का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए:

  • झाँसी

  • निवाड़ी

  • दतिया

  • सागर

  • महोबा

  • टीकमगढ़

  • भिंड

  • मुरैना

सहित पूरे रीजन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में खासा जोश देखा जा रहा है।

आयोजक उमेश यादव का कहना है— "वीर आल्हा-ऊदल का इतिहास हमारे खून में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का संचार करता है। इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र की जनता की गरिमामयी उपस्थिति ही हमारी असली शक्ति और इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता होगी।"

आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि आज शाम यदु विलास पैलेस में बुंदेलखंडी संस्कृति और शौर्य की एक अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post