| निवाड़ी; स्वामी विवेकानंद सभागार में गूंजी प्रतिभा की तालियां: अजाक्स ने किया निवाड़ी जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान |
निवाड़ी - जिले के होनहार छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान देने और उनके भीतर भविष्य के लिए ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अजाक्स युवा छात्र संघ निवाड़ी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों और प्राचार्यों का प्रशस्ति पत्र देकर गर्मजोशी से सम्मान किया गया।
स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व अपर मुख्य सचिव (IAS) श्री जे.एन. कांसोटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्राप्रांतीय अध्यक्ष (IAS) श्री संतोष वर्मा ने की।
महापुरुषों के नमन से हुई शुरुआत
समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा तथागत बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत अजाक्स निवाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री आर.पी. अहिरवार ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने दिया सफलता का मंत्र, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और समाज निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद मंच से कई सारगर्भित उद्बोधन हुए, जिसमें वक्ताओं ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में अपने विचार रखने वाले प्रमुख वक्ता:
श्री जे.एन. कांसोटिया (मुख्य अतिथि, पूर्व अपर मुख्य सचिव)
श्री संतोष वर्मा (अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स)
श्री रामकुमार अहिरवार (जिलाध्यक्ष, अजाक्स निवाड़ी)
दादा श्री ओमप्रकाश खरे (वरिष्ठ पत्रकार)
प्रोफेसर पायल लिलहारे
श्री प्रदीप अवस्थी (क्रीड़ाधिकारी)
श्री उन्मेश श्रीवास्तव (जिला शिक्षा अधिकारी, निवाड़ी)
श्री फूलसिंह दिनकर (डीपीसी, निवाड़ी)
श्रीमती सीमा निराला (प्रदेश महासचिव, अजाक्स)
श्री के.के. वंशकार (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अजाक्स)
श्री महेश रामपुरिया
सफल मंच संचालन और संयोजन
इस गरिमामयी और ऊर्जावान कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रोफेसर श्री एल.आर. प्रजापति एवं एससी-एसटी युवा छात्र संघ निवाड़ी की जिलाध्यक्ष सुश्री पूजा अहिरवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह के समापन पर कार्यक्रम के संयोजक और एससी-एसटी युवा छात्र संघ म.प्र. के सागर संभाग अध्यक्ष श्री तिलक राज अहिरवार ने सभी अतिथियों, प्राचार्यों, पत्रकारों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य निवाड़ी जिले की जमीनी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें जीवन में और बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना था, जो पूरी तरह सफल रहा।