| सीहोर जिले का पहला गांव बना थूना कलाँ, जहां जल समृद्धि परियोजना के तहत संस्था कर रही जल संवर्धन कार्य Aajtak24 News |
सीहोर - जल समृद्धि परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत थूना कलाँ, तहसील सीहोर, जिला सीहोर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य प्रारंभ किए गए हैं। थूना कलाँ सीहोर जिले का पहला गांव बन गया है, जहां काई संस्था द्वारा स्वराज डिवीजन के सहयोग से इस प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के अंतर्गत तालाब के जीर्णोद्धार, गहरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन दिनांक 24 मई 2026 को किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक श्री सुरेश मेवाड़ा, सरपंच प्रतिनिधि, सचिव श्री महेश परमार, रोजगार सहायक श्री संजय मालवीय, प्रोजेक्ट समन्वयक श्री सुरेश वासे, श्री सतीश सोलंकी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहे।
इस कार्य से तालाब की जल भराव क्षमता में लगभग 6000 घनमीटर की वृद्धि होगी। साथ ही आसपास के कुओं एवं बोरवेल के जलस्तर में सुधार होगा, जिससे सिंचाई सुविधा मजबूत होगी और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। ग्रामीणों एवं मवेशियों के लिए पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। ग्रामवासियों ने इस पहल को जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए संस्था एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।