![]() |
| भोपाल; हमीदिया अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक आतिफ अकील Aajtak24 News |
भोपाल - उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ आरिफ अकील ने आज राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, शासकीय हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान विधायक ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मरीजों ने इलाज में देरी, साफ-सफाई की कमी और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के न होने की शिकायतें कीं। विधायक ने पाया कि कई महत्वपूर्ण मशीनों और सुविधाओं के अभाव में दूर-दराज से आए गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक आतिफ अकील ने तत्काल अस्पताल अधीक्षक को तलब कर अस्पताल की कार्यप्रणाली को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो वे जनता के हक के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
