भाजपा के नगर मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न Aajtak24 News

भाजपा के नगर मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न Aajtak24 News

बदनावर - नगर के मालीपुरा में स्थित स्व हरिसिंह पंवार बालोद्यान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक मंडल के प्रभारी डॉ बलबहादुरसिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी, राजगढ मंडल के प्रभारी अक्षय शर्मा भी अतिथि रूप में मंचासीन थे। मां सरस्वती व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर ने स्वागत भाषण देते हुए कामकाजी बैठक की जानकारी दी। मंडल प्रभारी राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा समर्पण निधि अभियान की समीक्षा की। उन्होंने वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने आम जनता के हित मे कई महत्वकांक्षी योजनाएं बनाई। हमे उसका प्रचार प्रसार करना है। हर महीने एक से सात तारीख के बीच मंडल की बैठक करना अनिवार्य है। बैठक का संचालन मंडल मंडल उपाध्यक्ष अंशुमन जोशी ने किया। आभार मंडल सोशल मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने माना। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों के अलावा मंडल कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चे के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे।  यह जानकारी नगर मंडल मीडिया प्रभारी दिलीपसिंह चौहान ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post