“शादी का कार्ड, साजिश का वार! अनु-आर्य के रिश्ते पर मीरा-जालंधर का हमला, झेंडे बनेगा गेमचेंजर” Aajtak24 News

“शादी का कार्ड, साजिश का वार! अनु-आर्य के रिश्ते पर मीरा-जालंधर का हमला, झेंडे बनेगा गेमचेंजर” Aajtak24 News

टीवी सीरियल “तुम से तुम तक” अब अपने सबसे बड़े और धमाकेदार मोड़ पर पहुंच चुका है। जहां एक तरफ अनु और आर्य वर्धन की शादी की शहनाइयां बजने लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ दुश्मनों ने भी अपनी चालें तेज कर दी हैं। शो में रोमांस, इमोशन और सस्पेंस का ऐसा तड़का लगने वाला है, जो दर्शकों को स्क्रीन से हटने नहीं देगा। हालिया एपिसोड में नील और सिमरन की शादी ने घर में खुशियों का माहौल बना दिया। लेकिन इन खुशियों के पीछे जालंधर का खतरनाक खेल छिपा हुआ था। उसने आर्य से बदला लेने के लिए नील को किडनैप किया था ताकि आर्य मजबूर होकर दुनिया के सामने अपना सच कबूल करे। मगर जालंधर की हर चाल पर भारी पड़ रहा है झेंडे, जिसने उसका पूरा प्लान चौपट कर दिया।

अब कहानी का नया अध्याय शुरू हो चुका है — अनु और आर्य की शादी। दोनों की शादी के कार्ड छप चुके हैं और घर में जश्न का माहौल है। आर्य खुद शादी का कार्ड लेकर अनु के घर पहुंचता है। कार्ड देखकर पुष्पा और गोपाल की आंखें भर आती हैं। परिवार की खुशी देखते ही बनती है। पुष्पा चाहती है कि दोनों पहले मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लें ताकि शादी बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके। इधर दोनों परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं। कहीं कपड़ों की चर्चा हो रही है तो कहीं गहनों की। लेकिन इस खुशी के बीच मीरा और मानसी के मन में जलन की आग धधक रही है। दोनों हर हाल में इस शादी को रोकना चाहती हैं। तभी एंट्री होती है जालंधर की, जो अब मीरा के साथ मिलकर नया खेल खेलने वाला है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जालंधर सीधे ऑफिस पहुंचकर मीरा से मिलने की कोशिश करेगा। शुरुआत में मीरा उसे पहचानने से इनकार कर देगी, लेकिन जैसे ही जालंधर कहेगा कि वह भी अनु और आर्य की शादी तुड़वाना चाहता है, मीरा का रवैया अचानक बदल जाएगा। दोनों हाथ मिला लेंगे और यहीं से शुरू होगी सबसे खतरनाक साजिश। मीरा और जालंधर मिलकर ऐसा प्लान बनाएंगे जिससे शादी टूट जाए और आर्य- अनु हमेशा के लिए अलग हो जाएं। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट अभी बाकी है। झेंडे पहले से ही जालंधर पर नजर रखे हुए है। उसे अंदाजा है कि जालंधर कोई बड़ा खेल खेलने वाला है। इसलिए उसने भी अपना सीक्रेट प्लान तैयार कर लिया है।

जैसे ही जालंधर और मीरा अपनी चाल चलेंगे, झेंडे पूरा गेम पलट देगा। इतना ही नहीं, मीरा खुद उसी जाल में फंसती नजर आएगी जो उसने दूसरों के लिए बिछाया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनु और आर्य की शादी सकुशल हो पाएगी या फिर दुश्मनों की साजिश उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा देगी। आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा, इमोशनल ट्विस्ट और हाई वोल्टेज सस्पेंस देखने को मिलने वाला है। दर्शकों को अब हर एपिसोड में नए खुलासे और चौंकाने वाले मोड़ मिलने वाले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post