![]() |
| रीवा: गंगेव ओवरब्रिज के पास फोटोग्राफर से लूट, बाइक और दो कैमरे लेकर बदमाश फरार Aajtak24 News |
रीवा - जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव ओवरब्रिज के पास बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसकी मोटरसाइकिल और दो कीमती कैमरे छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।शादी से लौट रहे थे युवकजानकारी के अनुसार, पीड़ित पुष्पेंद्र पटेल (24 वर्ष), निवासी देवास, अपने साथी पंकज पटेल के साथ नईगढ़ी के पिपरा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में फोटोग्राफी का काम करने गया था। देर रात जब दोनों काम खत्म कर वापस लौट रहे थे, तभी गंगेव ओवरब्रिज के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ता रोककर घेर लिया।हथियारों के बल पर की लूटबदमाशों ने युवकों को डरा-धमकाकर उनसे दो प्रोफेशनल कैमरे और उनकी बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना मनगवां थाने में दी।पुलिस की कार्रवाईमनगवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
