नगर निगम की यह कैसी नाला सफाई, बारिश से पहले गाद फिर नाले में आई

फॉर्मेलिटी पूरी कर लाखों रुपए लोकधन का किया जा रहा पेमेंट

इंदौर - नगर निगम इंदौर के अधिकारियों द्वारा शहर की कान्ह नदी, जो अब नाला बन चुकी है की बारिश के पहले हर वर्ष सफाई की जाती है। इस वर्ष भी बारिश के पहले ही सफाई कर दी गई। लोकधन के लाखों रुपए खर्च कर जेसीबी और दूसरे साधनों से गाद निकल गई और हमेशा की तरह ही नदी के किनारो पर ही डाल दी। यह गाद अभी, जबकि बारिश भी शुरू नहीं हुई है फिर कान्ह नदी में ही आ गई है। कहने का मतलब है कि नगर निगम अधिकारियों के लिए नाला सफाई अभियान एक वार्षिकोत्सव बनकर कमाई का साधन बन चुका है। 

जानकारी अनुसार शहर में नगर निगम अधिकारियों द्वारा हर वर्ष कान्ह नदी की सफाई की जाती है। अभी बारिश भी शुरू नहीं हुई है और इसके पहले ही सफाई कर निकल गई गाद जो की किनारों पर डाली गई थी फिर से नदी में ही आ चुकी है। ऐसे में जब तेज बारिश शुरू होगी तो बारिश का पानी बहने में बाधा उत्पन्न होगी और आसपास का क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त हो जाएगा। मामले में चर्चा करने पर ड्रेनेज विभाग प्रमुख झोन के अधिकारियों पर जिम्मेदारी की बात कहते हैं और यहां से टालमटोल भरे जवाब दिए जाते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरी कर लाखों रुपए का पेमेंट हो नाला सफाई के नाम पर किया जा रहा है, जिसका बारिश में न तो लोगों को कोई फायदा हो रहा है और न ही इस प्रकार की सफाई से कोई फायदा ही दिखाई दे रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post