नरसिंहपुर; एक सप्ताह में हर हाल में बनेंगे आयुष्मान कार्ड! कलेक्टर ने दी चेतावनी Aajtak24 News

नरसिंहपुर; एक सप्ताह में हर हाल में बनेंगे आयुष्मान कार्ड! कलेक्टर ने दी चेतावनी Aajtak24 News

नरसिंहपुर - जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयुष्मान भारत योजना में धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में गोटेगांव और सांईखेड़ा ब्लॉक में आयुष्मान कार्ड की कम उपलब्धि पर बीसीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन की भी समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में पंजीयन कम पाया गया, वहां स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग को संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही समग्र आईडी और ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रसव के बाद महिलाओं और नवजात शिशुओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण पुनर्वास केंद्र, टीकाकरण अभियान और निक्षय मित्र योजना की भी बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के लिए पर्याप्त बेड और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जनगणना दलों के स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें ओआरएस किट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। टीकाकरण डाटा की ऑनलाइन एंट्री और सीएम हेल्पलाइन मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को हर स्तर पर जवाबदेही तय करने की बात कही। बैठक में स्पष्ट संकेत दिया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल

  1. आयुष्मान कार्ड जैसी प्रमुख योजना में कई ब्लॉकों में कम प्रगति के लिए अब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  2. क्या प्रशासन यह सुनिश्चित कर सकता है कि एक सप्ताह में शत-प्रतिशत कार्ड बनाना केवल कागजी लक्ष्य न होकर वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचेगा?
  3. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों का स्थायी समाधान कब होगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post