नर्मदापुरम; लोक सेवा केंद्र में लापरवाही पड़ी भारी! कलेक्टर के एक्शन से संचालक पर जुर्माना Aajtak24 News

नर्मदापुरम; लोक सेवा केंद्र में लापरवाही पड़ी भारी! कलेक्टर के एक्शन से संचालक पर जुर्माना Aajtak24 News

नर्मदापुरम - जिले के बनखेड़ी स्थित लोक सेवा केंद्र में अनियमितताओं और निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक सेवा केंद्र संचालक अंश स्टील फर्नीचर रीवा पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। यह कार्रवाई आरएफपी के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते की गई। प्रशासन के अनुसार Annexure-6 Terms of Reference और Annexure-7 Service Performance Level and Penalty for LSK Operator के तहत केंद्र का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री आनंद झैरवार ने लोक सेवा केंद्र बनखेड़ी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई प्रकार की कमियां और अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद संचालक अंश स्टील फर्नीचर रीवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हालांकि संचालक द्वारा प्रस्तुत जवाब प्रशासन को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित संचालक 7 दिनों के भीतर शास्ति राशि जमा कर उसकी चालान प्रति जिला कार्यालय में प्रस्तुत करे।

प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि यदि निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की गई या भविष्य में दोबारा अनियमितताएं पाई गईं, तो लोक सेवा केंद्र बनखेड़ी की निविदा निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा केंद्रों की जवाबदेही बढ़ाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सेवा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. लोक सेवा केंद्र में इतनी गंभीर कमियां मिलीं, तो क्या इससे पहले वहां होने वाली सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग नहीं की जा रही थी?
  2. सिर्फ 5 हजार रुपए का जुर्माना क्या पर्याप्त है, जबकि आम जनता की सेवाएं प्रभावित होने का खतरा था? क्या बड़े स्तर की जवाबदेही तय होगी?
  3. जिले के अन्य लोक सेवा केंद्रों का भी इसी तरह औचक निरीक्षण होगा या कार्रवाई सिर्फ शिकायत आने के बाद ही की जाती है?

Post a Comment

Previous Post Next Post