रीवा; मनगवां नगर परिषद में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न: नवनियुक्त प्रभारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी का भव्य स्वागत Aajtak24 News

रीवा; मनगवां नगर परिषद में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न: नवनियुक्त प्रभारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी का भव्य स्वागत Aajtak24 News

रीवा/मनगवां - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर मनगवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद मनगवां में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। 'संगठन सृजन' अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस और पंचायत कांग्रेस के पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठन की मजबूती पर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

नवनियुक्त प्रभारी और अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

बैठक से पूर्व मनगवां विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी, गंगेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम गौतम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बबिता साकेत के मनगवां नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मनगवां नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर राघव तिवारी और मनगवां मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद में पधारे सभी शीर्ष अतिथियों का फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत वंदन किया गया।

संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी और पूर्व प्रत्याशी बबीता साकेत ने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी समय में संगठन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है। प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा और पंचायत स्तर से लेकर नगर स्तर तक संगठन को और अधिक गतिशील बनाना होगा। कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन पंकज शास्त्री द्वारा किया गया।

बैठक में क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मनगवां क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मंच पर पूर्व विधायक शीला त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनिधि वर्मा, पूर्व प्रत्याशी त्रिवेणी प्रसाद मैत्रेय और पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अरविंद मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में मनगवां विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजनारायण सिंह, रवि प्रकाश तिवारी, कमलाकांत तिवारी, राकेश सिंह (बबलू), कमलेश सोनी, पप्पू सोनी, रजनीश पांडे, संतोष चतुर्वेदी, प्रदीप पटेल, अनिल द्विवेदी और रामनरेश तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए।

बैठक में स्थानीय पार्षदों सहित जमीनी कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से पार्षद सचिन रावत, विवेक गुप्ता, रामसजीवन यादव, मनीष मिश्रा, फारूक अंसारी, ईशा मंसूरी, लक्ष्मण साकेत सहित नगर कांग्रेस एवं पंचायत कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी समय में संगठन को ब्लॉक और बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post