![]() |
| गुना; यात्री सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त कार्यवाही Aajtak24 News |
गुना - गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा आज दोपहर जज्जी बस स्टैंड के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर यात्री बसों की सघन एवं कड़ी जांच कार्यवाही की गई । इस अवसर पर आरटीओ ज्ञानेंद्र वैश्य एवं आरटीओ अमला भी उपस्थित रहा । चैकिंग के दौरान बसों की फिजिकल कंडीशन, सुरक्षा उपकरणों तथा आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया । नियमों का पालन न करने एवं कई बसों की स्थिति खराब पाए जाने पर आरटीओ विभाग द्वारा संबंधित बसों की फिटनेस निरस्त करने की कार्यवाही की गई।
वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों में फायर फाइटर, फर्स्ट एड किट, इमरजेंसी डोर, रिफ्लेक्टिव ट्रायंगल टेप सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई, इस दौरान नियमों की अनदेखी पर कुल 07 बसों पर कार्यवाही करते हुए ₹कुल 11,500/-रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही जिले के समस्त बस ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित कर उन्हें यात्री सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं समझाइश दी जाएगी।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा । साथ ही रात्रि में संचालित होने वाली ओवरनाइट बसों सहित सभी बस चालकों का नियमित रूप से एल्कोहल टेस्ट कराया जाएगा, ताकि सुरक्षित एवं जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह गुना पुलिस की विशेष जांच एवं कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
