मऊगंज में तकनीकी सहायकों को दिया गया डिजिटल ट्रेनिंग Aajtak24 News

मऊगंज में तकनीकी सहायकों को दिया गया डिजिटल ट्रेनिंग Aajtak24 News

मऊगंज - आगामी जनगणना को तकनीकी रूप से अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेभर से आए तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य से जुड़े डिजिटल सिस्टम, मोबाइल ऐप और डेटा मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पीके पांडेय ने तकनीकी सहायकों को जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार जनगणना में तकनीक का उपयोग पहले की तुलना में अधिक व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया, भौगोलिक क्षेत्रों के निर्धारण और डिजिटल डेटा एंट्री के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही तकनीकी सहायकों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें फील्ड कार्य के लिए तैयार किया गया। अपर कलेक्टर पीके पांडेय ने कहा कि जनगणना के प्रत्येक चरण को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी सहायकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डेटा की सतत मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही से बचें।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों का आधार है। इसलिए डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में जनगणना विभाग के संबंधित अधिकारी तथा जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए तकनीकी सहायक मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी रूप से सक्षम टीम तैयार कर जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी और त्रुटिरहित बनाया जाएगा।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. डिजिटल ऐप और पोर्टल आधारित जनगणना की बात हो रही है, लेकिन क्या ग्रामीण और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में तकनीकी बाधाओं से निपटने के लिए कोई ठोस बैकअप व्यवस्था तैयार है?
  2. यदि जनगणना डेटा में तकनीकी त्रुटि या गलत एंट्री होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किस स्तर पर तय की जाएगी?
  3. जनगणना को त्रुटिरहित बनाने के दावे हर बार किए जाते हैं, फिर भी कई लोगों के नाम और विवरण छूट जाते हैं, तो इस बार ऐसी गलतियों को रोकने के लिए नया क्या किया गया है?

Post a Comment

Previous Post Next Post