रीवा; महादेवी को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया Aajtak24 News

रीवा; महादेवी को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया Aajtak24 News

रीवा - समाजसेवी डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी की पौत्री महादेवी, आत्मजा श्रीमती शशि पवन कुमार चतुर्वेदी को सांची यूनिवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट इंडिक स्टडीज, सांची से पीएचडी (योग) की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ अल्टरनेटिव एजुकेशन एंड हॉलिस्टिक डेवलपमेंट में विद्वान प्राध्यापक एवं शोध निदेशक प्रो. डॉ. प्रभाकर पांडेय के निर्देशन में उन्होंने "योग-वाशिष्ठ एवं श्रीमद्भगवद गीता में शैक्षिक तत्वों का समीक्षात्मक अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

पीएचडी किसी भी विषय में प्रदान की जाने वाली सर्वोच्च शैक्षणिक एवं शोध आधारित डॉक्टरेट उपाधि मानी जाती है। महादेवी ने अपने शोध कार्य के दौरान 40 से अधिक शोध पत्रों का अध्ययन किया है तथा उनके पांच शोध पत्र यूजीसी केयर सूची में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 15 से अधिक कॉन्फ्रेंस एवं सेमिनारों में अपने शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण भी किया है।

वर्तमान में महादेवी योग से संबंधित विभिन्न लेखन कार्यों एवं शोध पत्रों पर निरंतर कार्य कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, बंधु-बांधवों एवं समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post