![]() |
| शिवपुरी में प्रशासन ने अवैध उत्खनन करते मशीन और ट्रैक्टर पकड़े Aajtak24 News |
शिवपुरी - जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात रौनीजा घाट पर छापा मारा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन करते हुए एक एलएनटी पॉकलेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया। यह कार्रवाई करैरा क्षेत्र के रौनीजा घाट पर की गई, जहां लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मशीन और वाहन को कब्जे में लिया तथा उन्हें सुनारी चौकी थाना करैरा की अभिरक्षा में रखवाया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित शर्मा और सुनारी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा सहित पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि जिले में समय-समय पर कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन का कारोबार पूरी तरह रुक नहीं पा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रेत और खनिज माफियाओं को संरक्षण कहां से मिल रहा है और कार्रवाई के बाद भी यह गतिविधियां दोबारा कैसे शुरू हो जाती हैं।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- यदि प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, तो जिले में अवैध उत्खनन बार-बार दोबारा शुरू कैसे हो जाता है?
- क्या प्रशासन यह बताएगा कि अवैध खनन के मामलों में अब तक कितने बड़े माफियाओं पर एफआईआर और संपत्ति जब्ती जैसी ठोस कार्रवाई हुई है?
- क्या स्थानीय स्तर पर प्रशासन और खनन माफियाओं की मिलीभगत की शिकायतों की जांच के लिए कोई स्वतंत्र तंत्र मौजूद है?
