| तंबाकू मुक्त होगा समाज, आपात स्थिति में 'संजीवनी' बनेंगे दुर्ग के पुलिसकर्मी Aajatak24 News |
दुर्ग - नई पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाने और संकट के समय लोगों की जान बचाने के लिए दुर्ग पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने एक साझा मोर्चा खोला है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कानून के कड़े पालन के साथ-साथ जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
कोटपा एक्ट (COTPA 2003) की धाराओं का पाठ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों को तंबाकू नियंत्रण कानून की बारीकियों से रूबरू कराया गया।
नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्ति केंद्र
जिला सलाहकार डॉ. सोनल सिंह ने तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों पर रोक और बिना चेतावनी के बिक्री (धारा 5 व 7) के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
CPR प्रशिक्षण: आपात स्थिति में बनेंगे रक्षक
कार्यशाला का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा आपातकालीन प्राथमिक उपचार रहा। चिकित्सा अधिकारी डॉ. विभोर लाल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।