| कोरिया ; 13 साल की बच्ची लापता, सरहद पार पहुंची तलाश… तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया अपहरण का मामला Aajtak24 News |
कोरिया - जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने और बालिका को सकुशल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला थाना पटना क्षेत्र का है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्तर पर पतासाजी शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को मध्यप्रदेश के अनूपपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। मामले में राजस्थान निवासी आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बैकुण्ठपुर स्थित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों की जानकारी तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन पर दी जाए। यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय समन्वय और तकनीकी जांच के जरिए कम समय में की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
1. आरोपी और नाबालिग के बीच पहले से किसी प्रकार का संपर्क था या यह पूरी तरह योजनाबद्ध अपहरण का मामला था?
2. पुलिस को तकनीकी जांच में कौन से शुरुआती सुराग मिले जिनसे अंतर्राज्यीय स्तर पर लोकेशन ट्रैक करने में सफलता मिली?
3. नाबालिग की सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए क्या जिला प्रशासन और बाल संरक्षण इकाइयों को भी इस मामले में जोड़ा गया है?