| घर में अकेली मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, फ्रूटी खरीदने के बहाने घुसा दरिंदा; पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल Aajtak24 News |
रीवा - सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साहसी किशोरी के विरोध और शोर मचाने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
अभिभावकों की अनुपस्थिति का उठाया फायदा थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ठेला लगाकर जीवनयापन करते हैं। घटना वाले दिन यानी 2 अप्रैल को जब बच्ची के माता-पिता बाजार से किराना सामान लेने गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी, तभी घोघर निवासी आरोपी शकील खान वहां फ्रूटी खरीदने के बहाने पहुँचा।
मासूम की हिम्मत ने तोड़े आरोपी के हौसले जब बच्ची फ्रूटी लेने के लिए घर के भीतर गई, तो आरोपी ने पीछे से अंदर घुसकर उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। आरोपी ने बच्ची का मुँह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन बहादुर बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना जारी रखा। पकड़े जाने के डर से आरोपी शकील खान मौके से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।