![]() |
| महुआ बीनने गए भाई-बहन पर गिरी बिजली, डोली उठने से पहले उठी अर्थी; परिवार में पसरा मातम Aajtak24 News |
रीवा -रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह एक बड़ी त्रासदी सामने आई है। हर्दिहा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों डोडी जंगल में महुआ बीनने गए हुए थे।
शादी की खुशियां मातम में बदली मृतकों की पहचान दादू कोल के पुत्र राजन कोल और पुत्री सविता कोल के रूप में हुई है। अत्यंत दुखद पहलू यह है कि मृतका सविता कोल की शादी आगामी 30 अप्रैल को होने वाली थी। घर में विवाह की तैयारियाँ चल रही थीं और मंडप सजने ही वाला था, लेकिन कुदरत के कहर ने खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया।
जंगल में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-पानी के साथ बिजली कड़की। जंगल में दूर महुआ बीन रहे अन्य लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेमरिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो जवान बच्चों की मौत से पूरे कोल परिवार और गांव में शोक की लहर है।
