मतदाता सूची में विसंगतियों को सुधारने पार्षदों ने कलेक्टर को लिखा पत्र Aajtak24 News

एसआरआई हेतु 20 हजार को नोटिस से लोगों की परेशानी बढ़ी

खम्हरिया -  निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नगर पंचातत क्षेत्र के 7 बूथ सहित तहसील क्षेत्र के सभी बूथो मे आई भारी गडबडी व विसंगतियों के लिए पार्षद श्री संतोष शर्मा, श्रीमती भारती निर्मलकर व नरेश पाटिल ने 3 जनवरी को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममदई से मिलकर मतदाता सूची सुधारने लिखित अर्जी लगाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जांच कार्रवाई कर सूची सुधार करने का आश्वासन दिया है। प्रकाशित मतदाता सूची मे नामो, जाति व स्थानो मे भारी बदलाव देखा गया है, परिवार के सदस्यो के बिखराव अलग-अलग बूथो मे होने से मतदान करने तथा होने वाले असुविधा का चिंता भी पार्षदो ने जाहिर किया है। लगभग तीन माह से चल रही एसआईआर मे मतदाताओ द्वारा दी गयी पहचान पत्रो व सत्यापित दस्तावेजो के बावजूद बेवजह नोटिस भेजे जाने से भी नागरीक व ग्रामीणो मे आक्रोश देखा गया है। 

बीएलओ व सहायक निर्वाचन अधिकारियो द्वारा लगातार सजगता के साथ एसआईआर किये जाने के उपरांत भी मतदाता सूचियो मे विसंगतियां पायी जाती है तो सूची सुधारने प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी बनती है। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र मे चली एसआईआर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची मे बडी वीसंगतियां सामने आयी है, लगातार कैम्पों के माध्यम से मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज मंगाई गयी लोगो ने सूची से नाम विलोपन ना होने के चक्कर मे आवश्यकता दस्तावेजो को जुटाकर सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए और आपने नामो का एसआईआर कराया परंतु मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारी विसंगति देख लोगो को आक्रोश देखने को मिला। उक्त समस्या के निदान हेतु नगर पंचायत के पार्षदो ने जिम्मा उठाया और सूची वसंगति दूर करने कलेक्टर से गुहार लगायी है। आरोप है मतदाता से सूची मे वाडों को वरीयता नही दिया गया है बूथ दूरी मे काफी अंतर तथा परिवारो का नाम एक बूथ व क्रमबद्ध नही है जबकि नगर पंचायत क्षेत्र मे निवास ही नही करने वालो का भी मतदाता सूची मे नाम वामिल कर लिया गया है। जिस पर पार्षदो द्वारा आपत्ति दर्ज किया है। मतदाता के नाम, जाति व स्थानो मे परिवर्तन से मतदाता भी अचम्भित है। प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची मे अहम बात यह है कि मतदाताओं की पहचान फोटो मे ही गडबडी पायी गयी है पुरुष की फोटो स्त्री व स्त्री का फोटो पुरूष का लगा दिया गया जिससे मतदाताओं की पहचान नही हो पा रही है। पार्षदो ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर मतदाता सूची मे आयी विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post