ढेरा इलेवन बना गढ़ प्रीमियर लीग-3 का विजेता, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने दिए ट्रॉफी व पुरस्कार Aajtak24 News

ढेरा इलेवन बना गढ़ प्रीमियर लीग-3 का विजेता, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने दिए ट्रॉफी व पुरस्कार Aajtak24 News

रीवा - गढ़ के खेल मैदान पर आयोजित गढ़ प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-3 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। फाइनल में ढेरा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाकाल इलेवन रीवा को 19 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद मैदान पर जीत का जश्न देखने लायक रहा।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ढेरा इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल इलेवन रीवा की टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। ढेरा इलेवन के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में त्यौंथर विधानसभा के विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीम ढेरा इलेवन को चमचमाती ट्रॉफी सहित 61000 रुपये का चेक एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए, वहीं उपविजेता टीम महाकाल इलेवन रीवा को ट्रॉफी के साथ 41000 रुपये का चेक सौंपा, साथ ही खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। विधायक तिवारी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।

आयोजन समिति की अहम भूमिका

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन समिति में रवि मिश्रा (RTO) एवं राहुल मिश्रा ने मुख्य संरक्षक की भूमिका निभाई। मैदानी अंपायर के रूप में प्रदीप ओझा, नरेंद्र पटेल, सोनू सिंह, अजय पाण्डेय ने सराहनीय कार्य किया। डिजिटल स्कोरिंग में युवराज सिंह (पम्पम) एवं हेमंत मिश्रा (सीटू), सीट स्कोरिंग में लक्की मिश्रा ने अच्छा सहयोग किया। वहीं कमेंटेटर के रूप में संजीव पाण्डेय, अतुल तिवारी, प्रशांत मिश्रा, शिवम सिंह एवं पंकज मिश्रा ने अहम योगदान दिया। कमेटी के प्रमुख सदस्यों में हरिहर प्रसाद पटेल उर्फ भगत सिंह, अनुज मिश्र निक्की, निलेश मिश्र लब्बू, प्रिंस, अखिलेश्वर पुरी, उमेश कुशवाहा, संतोष, जीतेंद्र, विजय, दिलीप, पयासी, हीरू, छोटले, अन्य कमेटी सदस्यों एवं ग्रामवासियों  के समन्वय से टूर्नामेंट का सफल आयोजन संभव हो सका। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का अच्छा उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post