परसिया खरीदी केंद्र में फीडिंग न होने से किसानों का फूटा गुस्सा, आज विधायक सिद्धार्थ तिवारी के घेराव की तैयारी Aajtak24 News

परसिया खरीदी केंद्र में फीडिंग न होने से किसानों का फूटा गुस्सा, आज विधायक सिद्धार्थ तिवारी के घेराव की तैयारी Aajtak24 News

रीवा - परसिया धान खरीदी केंद्र क्रमांक-1 में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि सरकारी बोरियों में धान की तुलाई हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र द्वारा अब तक इसकी ऑनलाइन फीडिंग नहीं की गई है। फीडिंग न होने के कारण पोर्टल पर डेटा शो नहीं हो रहा है, जिससे किसानों का भुगतान अधर में लटका हुआ है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों ने कई बार समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही मिला। किसानों का कहना है कि उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा फंसा होने के कारण उन्हें आगामी खेती और घरेलू खर्चों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

विधायक के घेराव की चेतावनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिम्मेदार अधिकारियों की इस मनमानी और लापरवाही से किसानों का सब्र अब जवाब दे गया है। आज त्यौंथर विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आक्रोशित किसान विधायक सिद्धार्थ तिवारी का घेराव कर सकते हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि यदि तत्काल फीडिंग की प्रक्रिया शुरू कर भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन की इस सुस्ती ने अब राजनीतिक तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post