| मऊगंज जिले के हनुमना में हड़कंप! न्यायालय को उड़ाने की धमकी से दहला मऊगंज, कलेक्टर-एसपी समेत पहुंचा पुलिस बल Aajtak24 News |
मऊगंज - मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आई है। जिले के हनुमना न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत पूरा पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और न्यायालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया।
धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए न्यायालय परिसर को खाली कराया और बम निरोधक दस्ते की मदद से कोने-कोने की गहन तलाशी ली गई। आम लोगों और अधिवक्ताओं में कुछ देर के लिए भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।काफी देर तक चली सघन जांच के बाद पुलिस को न्यायालय परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किसने और क्यों दी। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, हर पहलू से जांच की जा रही है।