रीवा की बेटी ने बढ़ाया मान: जवा क्षेत्र के भनिगवा की ओशिन सिंह सोलंकी बनीं जज, क्षेत्र में खुशी की लहर Aajtak24 News

रीवा की बेटी ने बढ़ाया मान: जवा क्षेत्र के भनिगवा की ओशिन सिंह सोलंकी बनीं जज, क्षेत्र में खुशी की लहर Aajtak24 News

रीवा - रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा अंतर्गत जवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भनिगवा के बरहठा गांव की बेटी ओशिन सिंह सोलंकी ने उच्च सफलता हासिल करते हुए जज बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव सहित जवा क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। पारिवारिक पृष्ठभूमि: ओशिन सिंह सोलंकी के परिवार में शिक्षा और कानून का मजबूत माहौल रहा है। उनके पिता, दल बहादुर सिंह सोलंकी, जिला सत्र न्यायालय रीवा में एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता, आदर्श सिंह सोलंकी, जिला अभियोजन अधिकारी, रीवा हैं। सफलता का श्रेय: तराई अंचल की इस बेटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।

ओशिन सिंह सोलंकी के जज बनने पर उनके बड़े पिता राजबहादुर सिंह सोलंकी सहित नारायण द्विवेदी, सोमधर पाण्डेय, जय प्रकाश तिवारी, बुद्धिमान सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, विनोद पांडेय, और कांग्रेस नेता धनेन्द्र पाण्डेय, नत्थू समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता को क्षेत्र में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post