लिस द्वारा नाबालिक लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने वाले दो वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार Aajtak24 News

लिस द्वारा नाबालिक लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने वाले दो वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार Aajtak24 News

मऊगंज - पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अति. पु.अधी. मऊगंज श्री विक्रम सिंह परिहार,एसडीओपी महोदय मऊगंज श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी  जगदीश सिंह ठाकुर, कुशल नेतृत्व मे हमराह स्टाफ द्वारा दिनाँक 15/03/24 को फरियादिया द्वारा इस आशय की सूचना दर्ज कराई गई थी, कि दिनाँक 15/03/2024 को दोपहर 1.00 बजे यह अपने बुआ के लडके  की मोटरसाईकिल से स्कूल  परीक्षा देने गई और  परीक्षा चालू होने में टाईम था जो यह वहीं स्कूल के पास आगे टहल रही थी। जो पैदल चलते चलते स्कूल से कुछ दूर चली गयी थी उसी समय शनि द्विवेदी पिता गुड्डू द्विवेदी निवासी ग्राम हडिया थाना नईगढी  का मोटरसाईकिल से इसके पास आया और कहा कि मेरे साथ चलो तो फरियादी द्वारा मना करने पर शनि द्विवेदी अपने साथी अभय के साथ  हाथ पकडकर अपनी मोटरसाईकिल मे बिठाकर फरियादिया को मोटरसाईकिल से खेत मे एक कच्चे घर मे ले जाकर  शनि द्विवेदी और अभय द्विवेदी  द्वारा  बलात्कार करने  की सूचना पर थाना नंईगढ़ी  में आरोपियों के विरुध्द अपराध सदर पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। बाद आरोपियों को घूमफिर कर पता तलाश किया गया जो नहीं मिले दिनांक 31/10/25 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली  कि आरोपी थाना लौर-मनगवां  हाईवे किनारे ढाबा में खड़े हैं । सूचना पर  कार्यवाही करते हुए। हमराह स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर आरोपी  शनि उर्फ आनन्द द्विवेदी पिता राजेश उर्फ गुड्डू द्विवेदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम हडिया थाना नईगढी, अभय द्विवेदी उर्फ सोनू पिता विनोद द्विवेदी उम्र 23 वर्ष निवासी हंडिया थाना नंईगढी। को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post