![]() |
| क्षतिग्रस्त हेड स्लूम मेंटेनेंस के लिए विधायक ने 24-98 लाख की राश का किया भूमि पूजन Aajtak24 News |
मऊगंज - जिले के विधानसभा देवतालाब में आमोखर पंचायत के नंदनपुर बांध में कई वर्षों से पानी का रिसाव हो रहा था कई गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पता था वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक गिरीश गौतम देतालाब ने 24-98 लाख की राशि का किया भूमि पूजन क्षतिग्रस्त हेड स्लूम मेंटेनेंस के लिए विधायक ने इतनी राशि देते हुए कहा अब फिर से खेतों में हरियाली होगी और घरों में खुशहाली उन्होंने कहा लगातार क्षेत्र की जनता के लिए हम और हमारी सरकार प्रयास कर रही हैं चाहे वह सड़क हैंडपंपों जलस्यों एवं भवन निर्माण का हो नंदनपुर बांध के मेंटेनेंस के बाद अन्य बांधो का पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण किया जाएगा बड़े स्तर से बाणसागर का पानी हर खेत में पहुंचने की योजना प्रभावी रूप से चल रही है भूमि पूजन के समय जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला पुष्पेंद्र गौतम जनपद सदस्य नरेंद्र तिवारी कवी रकरी सरपंच प्रतिनिधि अनिल सिंह वरिष्ठ संविदाकार बालेंद्र मिश्रा सरपंच प्रतिनिधि लाल बहादुर पटेल सुरेंद्र गिरी आमोखर सरपंच दादू लाल सकेत सरपंच सुरेश गुप्ता सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह शिवबती नंदन तिवारी अधिवक्ता प्रदीप सिंह महर्षि कर्दम ऋषि युवा नेता विकास तिवारी सहित जल संसाधन विभाग विकास के वरिष्ठ अधिकारी संविदाकार अभिषेक यादव उपस्थित रहे।
