नईगढ़ी थाने में धूमधाम से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम Aajtak24 News

नईगढ़ी थाने में धूमधाम से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम Aajtak24 News

रीवा/नईगढ़ी - को दशहरा महापर्व के अवसर पर थाना नईगढ़ी परिसर में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने किया, जिसमें समस्त पुलिस स्टाफ और आमजन उपस्थित रहे। पूजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। मां दुर्गा और भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा थाना परिसर गूंज उठा। थाना प्रभारी एवं उपस्थित पुलिस जवानों ने विधि-विधान से अपने शस्त्रों की पूजा कर देश, समाज और क्षेत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि शस्त्र केवल बल का प्रतीक नहीं, बल्कि यह धर्म, न्याय और सत्य की रक्षा का साधन हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा महापर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और इस दिन शस्त्र पूजन हमें सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और सभी स्टाफ को अनुशासन, ईमानदारी और जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। पूजा-अर्चना के बाद मिठाई वितरण कर सभी ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएँ दीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post