नामांतरण के लिए 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया क्लर्क, नायब तहसीलदार को भी बनाया आरोपी Aajtak24 News

इंदौर जिले की खुड़ैल तहसील ऑफिस में सामने आया रिश्वत का खेल

इंदौर - जमीन के नामांतरण के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम में खुड़ैल तहसील के क्लर्क को पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने मामले में नायब तहसीलदार दयाराम निगम को भी आरोपी बनाया है। आरोपियों द्वारा महिला से रिश्वत की मांग की गई। जानकारी अनुसार एडवोकेट कृष्णकांत दांगी ने एसपी लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय को आवेदन दिया कि उनकी बुआ भगवंतीबाई, निवासी ग्राम खराड़िया की जमीन के नामांतरण के लिए क्लर्क नरेंद्र नरवरिया नायब तहसीलदार खुड़ैल दयाराम निगम के साथ मिलकर 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। इस पर डीएसपी सुनील तालान, इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास, एएसआई रहीम खान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आदित्य भदौरिया, राकेश मिश्रा, आशीष नायडू, आशीष आर्य, शैलेन्द्र बघेल और वाहन चालक शेरसिंह ठाकुर की टीम बनाई गई। एडवोकेट दांगी ने मंगलवार को रिश्वत राशि देना तय किया। दांगी को रिश्वत राशि लेकर तहसील खुड़ैल कार्यालय बुलाया। तहसील कार्यालय में निलंबित सहायक ग्रेड 3 नरेंद्र नरवरिया ने एडवोकेट दांगी से रिश्वत राशि अपनी टेबल की दराज में रखवा ली। तभी आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी क्लर्क को पकड़ लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post