![]() |
| थाना हनुमना पुलिस ने पिता/पति की हत्या करने वाले आरोपी बेटा एवं पत्नी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार Aajtak24 News |
मऊगंज/हनुमना - पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मउगंज विक्रम सिह, एसडीओपी महोदय मऊगंज सची पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े के कुशल नेतृत्व मे थाना हनुमना पुलिस स्टाफ द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटा एवं पत्नी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण - 29.09.25 को रात्रि 10.00 बजे दुर्गा पण्डाल को मृतक रामरती विश्वकर्मा निवासी हाटा थाना हनुमना का दुर्गा पण्डाल मे आकर अपनी बहु को गांव के लोगो के साथ नाचने से मना किया इसी बात को लेकर मृतक रामरती विश्वकर्मा का नाती सोनू विश्वकर्मा हत्या करने की नियत से फावड़ा घुमाकर रामरती को मारा जो रामरती को सीने तथा चेहरा मे लगा जिससे रामरती वही गिर गया तब रामरती की पत्नी तथा रामरती का लड़का वेदप्रकाश विश्वकर्मा, बहु को नाचने से मना करने की बात को लेकर हत्या करने की नियत से लाठी से मारपीट करने लगे जिससे मृतक रामरती विश्वकर्मा को नाक और ओठ मे चोटे आई है और रामरती विश्वकर्मा की मौके पर मृत्यु हो गयी रिपोर्ट पर अपराध धारा 103 (1), 3 ( 5 ) बीएनएस का विरुद्ध, मृतक रामरती के लड़का वेदप्रकाश विश्वकर्मा, नाती सोनू विश्वकर्मा एवं पत्नी के विरुद्ध कायम कर विवेचना मे लिया गया । तत्काल टीम बनाकर निरी. अनिल काकडे थाना प्रभारी हनुमना, उनि गुलाब वर्मा चौकी प्रभारी हाटा एवं उनि दिव्या उपाध्याय थाना हनुमना के नेतृत्व मे रवाना कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयो को जे. आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 1- वेदप्रकाश विश्वकर्मा पिता रामरती विश्वकर्मा उम्र 37 साल निवासी हाटा थाना हनुमना 2- सोनू विश्वकर्मा उर्फ हरिश्चन्द्र पिता रामपति विश्ववकर्मा उम्र 24 साल निवासी हाटा 3- मृतक रामपति विश्वकर्मा की पत्नी
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरी. अनिल काकड़े, उपनिरी. दिव्या उपाध्याय, उपनिरी. गुलाब वर्मा, प्र. आर. अभिषेक मिश्रा, प्र. आर. विकाश पाण्डे, आर. विवेकानन्द यादव, आर. प्रदीप यादव, म. आर. 29 प्रीती यादव, म.आर. 84 सीमा मिश्रा, आर. सूरज तिवारी आर. चालक पुष्पराज बागरी, आर. शोभित सिह, आर. मुकेश यादव, आर. शेषमणि रावत, की सराहनीय भूमिका रही।
