गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से 12 कैदियों की रिहाई, परिजनों से मिलकर छलक पड़े आंसू Aajtak24 News

गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से 12 कैदियों की रिहाई, परिजनों से मिलकर छलक पड़े आंसू Aajtak24 News

रीवा - गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आज केंद्रीय जेल रीवा से 12 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा आजीवन कारावास की सजा काट रहे इन कैदियों की सजा माफी की गई। जेल से बाहर निकलने पर इन कैदियों ने खुली हवा में सांस ली, वहीं बाहर इंतजार कर रहे उनके परिजनों से मिलकर उनकी आँखें नम हो गईं।

जेलर ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामना

जैसे ही कैदी जेल की चारदीवारी से बाहर निकले, उनके परिजन भावुक हो उठे। जेल प्रशासन और कैदियों दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। केंद्रीय जेल के जेलर ने इन सभी कैदियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी और उन्हें घर परिवार जाकर एक अच्छा जीवन व्यतीत करने की सलाह दी। रिहा किए गए 12 कैदियों में हत्या के 11 कैदी और एसटी/एससी एक्ट के तहत सजा काट रहा एक कैदी शामिल है। ये सभी कैदी रीवा संभाग के अलावा शहडोल, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली जिलों के रहने वाले हैं। वर्षों के इंतजार के बाद आज ये सभी अपने घर और परिवार के पास जाकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post