![]() |
| PM मोदी के 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्वीट पर पाकिस्तान में 'वॉर ऑफ वर्ड्स': मोहसिन नकवी और ख्वाजा आसिफ बौखलाए Aajtak24 News |
नई दिल्ली - एशिया कप 2025 के फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद उपजा विवाद अब कूटनीतिक बयानबाजी में बदल गया है। भारतीय टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को बुरी तरह बौखला दिया। नकवी ने पीएम मोदी पर 'खेल भावना का अपमान' करने का आरोप लगाया, वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी ट्वीट को 'शांति के खिलाफ' बताया।
ट्रॉफी विवाद: जीत के बाद 'डबल बेइज्जती'
पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम ने प्रतिद्वंद्वी देश को दोहरी चोट पहुंचाई। पहले, भारत ने लगातार तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान पर जोरदार जीत हासिल की। इसके बाद, मैच के प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए भारतीय टीम ने स्टेज पर मौजूद मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता ट्रॉफी और मेडल लेने से साफ इनकार कर दिया। बताया गया कि यह कदम कश्मीर घाटी के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के प्रति कड़ा विरोध जताने के लिए उठाया गया था। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करके 'आतंकवाद का समर्थन करने वालों का बहिष्कार' करने का स्पष्ट संदेश दिया। नकवी को काफी देर तक खाली हाथ इंतज़ार करने के बाद जलील होकर लौटना पड़ा।
पीएम मोदी का ट्वीट: 'ऑपरेशन सिंदूर जारी है'
ट्रॉफी विवाद के बाद, पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक संक्षिप्त, लेकिन राजनीतिक रूप से बेहद तीखा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा:
"खेल के मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है और रिजल्ट वही निकला है- भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाइयां।"
यह ट्वीट सीधे तौर पर भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में लॉन्च किए गए सैन्य ऑपरेशन 'सिंदूर' से जोड़कर देखा गया, जिसने पाकिस्तान के जले पर नमक छिड़कने का काम किया।
पाकिस्तानी मंत्रियों की बौखलाहट और पलटवार
पीएम मोदी के ट्वीट पर पाकिस्तान के दो शीर्ष मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उनकी बौखलाहट साफ दिखाई दी:
मोहसिन नकवी (गृह मंत्री): नकवी ने एक्स पर सीधे पीएम मोदी को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने खेल भावना का अपमान किया है। उन्होंने लिखा, "खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन (हताशा) और खेल की मूल भावना का अपमान करता है।" बौखलाहट में नकवी ने यहाँ तक दावा कर दिया कि इतिहास में कई सैन्य जीत पाकिस्तान के नाम हैं और कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता।
ख्वाजा आसिफ (रक्षा मंत्री): पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी के ट्वीट को 'खेल भावना के खिलाफ' बताया और चिंता व्यक्त की कि इस तरह की बयानबाजी से महाद्वीप में शांति और स्थिरता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
