मऊगंज: बहुती कूड़ा रेस्ट हाउस के पास अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार Aajtak24 News

 मऊगंज: बहुती कूड़ा रेस्ट हाउस के पास अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार Aajtak24 News

मऊगंज - पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी के निर्देश पर थाना नईगढ़ी पुलिस ने बहुती कूड़ा रेस्ट हाउस के पास बाँस का बैरियर लगाकर अवैध वसूली करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना नईगढ़ी में 28 सितंबर 2025 को रेस्ट हाउस के चौकीदार जगदेव कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बलराम विश्वकर्मा और उसके साथी अवैध रूप से बैरियर लगाकर वसूली कर रहे हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान, मुख्य आरोपी बलराम विश्वकर्मा पिता रामाश्रय (उम्र 38 साल, निवासी फूलकरण सिंह, थाना मऊगंज) को रीवा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई अति. पु.अधी. श्री विक्रम सिंह परिहार और एसडीओपी श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर और स्टाफ द्वारा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post