संजय गांधी अस्पताल में उद्घाटन से पहले हादसा, नए कूलिंग सिस्टम में लगी आग Aajtak24 News

संजय गांधी अस्पताल में उद्घाटन से पहले हादसा, नए कूलिंग सिस्टम में लगी आग Aajtak24 News

रीवा - रीवा के संजय गांधी अस्पताल में नए कूलिंग सिस्टम का उद्घाटन होने से ठीक पहले एक बड़ा हादसा टल गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले अस्पताल के तीसरे माले पर स्थित एक बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।आग लगने के बाद चारों ओर धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग मरीजों के वार्ड तक नहीं पहुंची, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि उद्घाटन से पहले ही एक नए सिस्टम में इतनी बड़ी खराबी कैसे आ गई। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक तकनीकी टीम को भी लगाया गया है। इस घटना ने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post